/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/congress-2-2.jpg)
नई दिल्ली। (भाषा) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोविड-19 के खिलाफ जारी देश की लड़ाई में लोगों को ‘‘गुमराह’’ करने और भय का ‘‘झूठा माहौल’’ पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि संकट के इस दौर में राहुल गांधी सहित उसके नेताओं के व्यवहार को छल कपट और ओछेपन के लिए याद किया जाएगा। नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे चार पन्नों के एक पत्र में यह आरोप लगाए हैं।
Saddened but not surprised by conduct of Congress during these times. While there are a few members of your party doing commendable work in helping people, their hardwork gets eclipsed by negativity spread by senior members of the party: BJP chief writes to Congress interim chief pic.twitter.com/nLwVPr5R7y
— ANI (@ANI) May 11, 2021
ज्ञात हो कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी जिसमें कोविड-19 प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया गया था। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के अन्य नेताओं पर टीकों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ऐसे समय में पैदा की गई जब देश संकट से जूझ रहा है और वह भी सदियों में एक बार आने वाली महामारी से।
PM मोदी को अपनी ‘गलतियां’ स्वीकार करना चाहिए
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान में अटूट विश्वास, नवोन्मेष को समर्थन, सहकारी संघवाद के साथ वैश्विक महामारी से निपटा जा रहा है। नड्डा ने कहा कि वह संकट के इस काल में कांग्रेस के रवैये से दुखी हैं लेकिन आश्चर्यचकित नहीं हैं। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ‘गलतियां’ स्वीकार करना चाहिए और इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित होना चाहिए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us