Naba Kishor Das Passed Away : स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन

Naba Kishor Das Passed Away : स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन Naba Kishor Das Passed Away vkj

Naba Kishor Das Passed Away : स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास का निधन हो गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई। नब किशोर दास को गंभीर हालत में भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि नब किशोर दसा पर एक ASI ने जानलेवा हमला किया था। स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने गोली मारी थी, जिसमें वो घायल हो गए थे। मंत्री जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना ब्रजराजनगर इलाके में हुई थी। मंत्री नव दास पर गोली सुरक्षाकर्मी ने ही चलाई थी। पुलिसकर्मी ने कार से उतरते ही मंत्री पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास को सीने में 4-5 गोलियां लगी थी।

कौन है नव किशोर दास

आपके बता दें कि नव किशोर दास कझरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार के विधायक है। उन्होनें साल 2004 में ओडिशा की झरसागुड़ा सीट से पहली बार कांग्रेस के टिकट से विधायक का चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव हार गए थें। इसके बाद साल 2009 में फिर चुनाव लड़ा और जीते। साल 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए।

पोर्न देखते पकड़े गए थे मंत्री

आपको बता दें कि नब किशोर दास साल 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे। इसके बाद उन्हें विधानसभा से एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया ​था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article