Advertisment

Mustard Oil Benefits : सरसों के तेल के ऐसे फायदे, जो हैरान कर देंगे आपको।

author-image
Preeti Dwivedi
Mustard Oil Benefits : सरसों के तेल के ऐसे फायदे, जो हैरान कर देंगे आपको।

नई दिल्ली। ​बदलती जीवन शैली, Mustard Oil Benefits उल्टा—सीधा खानपान लोगों की सेहन बिगाड़ रहा है। ऐसे में लोग आजकल हैल्थ कॉन्शियस हो गए हैं। खासतौर पर सरसों के तेल की बात करें तो ऐसा लगता है कि पहले का जमाना लौट आया है। हो भी क्यों न।
सरसों के तेल में कुछ ऐसे खास गुण होते हैं जो आपके सेहतमंद बनाते हैं। ये न केवल त्वचा के लिए लाभदायक होता है बल्कि इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके लिए पेनकिलर का भी काम करते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं इसके कुछ हैरान कर देने वाले उपाय।

Advertisment

तरह—तरह के तेल हैं उपलब्ध
आजकल बाज़ार में ऑलिव ऑयल से लेकर राइसब्रैन और न जाने कौन—कौन से Mustard Oil Benefits तेल उपलब्ध हैं। सबके अपने फायदे भी हैं। भारत में खास तौर पर यूपी के राज्यों में सरसों के तेल में भोजन बनाने का चलन ज्यादा है।
जानिए तेल के ऐसे 8 फायदे। जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सरसों के तेल के 8 फायदे

1.पेनकिलर

पहले के जमाने में लोग जोड़ों में दर्द होने पर सरसों के तेल से मालिश किया करते थे। कान में दर्द होने पर भी सरसों के तेल का उपयोग आराम पहुंचाता है। ये एक तरह से पेनकिलर का काम करता है।

2.आंखों के लिए
रात को सोने से पहले पैर के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही यह उपाय दिमाग को भी सुकून देता है।

Advertisment

3. होता है वेटलूज
सरसों के तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ाकर वज़न कम करने में सहायक है।

4.बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

अगर आप शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो अभी से सरसों का तेल खाना शुरू कर दें। ये हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमाता को बढ़ाता है। इसके नियमित उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे मालिश करना भी हमारे लिए फायदेमंद होता है।

5. बढ़ाता है भूख

सरसों का तेल आपकी भूख को भी बढ़ाता है। अत: जिन्हें कम भूख लगती है उन्हें नियमित रूप से सरसों के तेल का सेवन करना चाहिए। कम भोजन आपके शरीर के विकास की प्रकिया को भी प्रभावित करता है।

Advertisment

6. दांतों के दर्द में मिलता है आराम उपयोगी

दातों और मसूडों में दर्द होने पर सैंदे नमक को सरसों में मिलाकर लगाया जाता है। इससे दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मजबूती भी मिलेगी।

7.  त्वचा को मिलता है पोषण

इसमें पाया जाने वाला विटामिन—ई हमारी त्वचा के लिए पोषण का काम करता है। स्किन पर इससे मालिश करने से रूखापन भी नहीं आता।

8. अस्थमा में होता है मददगार

इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। अस्थमा से पीड़ि‍त लोगों को काफी इससे काफी फायदेमंद होता है। सर्दी हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से दिए गए हैं। इन्हें प्रोफेशनल डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। इस पर अमल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह ले लें।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार bansal mp news today adhya health news ankhon ke liye sarson ka oil Mustard Oil Benefits सरसों के तेल के फायदे
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें