Indore Conversion Case: हैदराबाद के मुस्लिम युवक ने इंदौर की युवती से निकाह कर पिता को धमकाया, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Indore Conversion Case: देश में इन दिनों घर्मांतरण का मुद्दा गरम है। इसी बीच इंदौर में धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने...

Indore Conversion Case: हैदराबाद के मुस्लिम युवक ने इंदौर की युवती से निकाह कर पिता को धमकाया, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Indore Conversion Case: देश में इन दिनों घर्मांतरण का मुद्दा गरम है। इसी बीच इंदौर में धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने विजय नगर थाने में शिकायत करते हुए कहा है कि हैदराबाद के सैय्यद इम्तियाज ने मेरी बेटी को बंधक बनाकर पहले उससे शादी कर ली।

उसके बाद अब वो धमकी दे रहा है कि अगर 2 लाख रुपये नहीं दिए तो उसके फोटो वीडियो वायरल करने के साथ बेटी का धर्म बदलवा दूंगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की की दोस्ती कैसे हुई

लड़की ने इंदौर के कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जो पेशे से सॉफ्टवेर इंजीनियर है। हैदराबाद की कंपनी में उसका चयन हुआ था। वो नौकरी करने के लिए गई थी, जहां इसकी मुलाकात इस युवक से हुई थी।

लड़का हैदराबाद का रहने वाला है। जिसका नाम सैयद इम्तिआज है, जो पेशे से एक आईटी इंजीनियर है। लड़की ने शादी की बात अपने घरवालों से छुपायी थी। अब लड़के ने लड़की को बंधक बना कर रखा हुआ था।

लड़के की हुई गिरफ्तारी 

विजय नगर पुलिस ने धर्म परिवर्तन मामले में इस युवक की गिरफ़्तारी कर ली है। लड़की के पिता ने ये भी कहा था कि लड़का इंदौर आकर परिवार वालों को धमका रहा था और परिवार को भी धर्म बदलने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। पुलिस दोनों ही मामले में फरियादी की शिकायत पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

MP News: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीते की मिली बॉडी, अब इतनी रह गई चीतों की संख्या 

Eye Flu Exercise: आई फ्लू को रोकने में मदद करेगी ये आसान एक्सरसाइज, जानिए इसके बारे में

CG Election 2023: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा BJP का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Jatmai Temple: जतमई मंदिर दर्शनीय पर्यटन स्थल, जहां देशभर से बड़ी संख्या में आते हैं सैलानी

Indore Conversion Case, Conversion Case, Indore Case, हैदराबाद के मुस्लिम युवक, इंदौर की युवती, निकाह, पिता को धमकाया, दर्ज हुआ मामला, Hyderabad's Muslim youth, Indore's girl, nikah, threatened father, case registered, इंदौर धर्मांतरण मामला, धर्मांतरण मामला, इंदौर मामला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article