Mursi Tribe Fact: क्या आप जानते है ? यहां काट देते हैं लड़कियों के होंठ, जानें दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति के बारे में

Mursi Tribe Fact: क्या आप जानते है ? यहां काट देते हैं लड़कियों के होंठ, जानें दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति के बारे में

Mursi Tribe Fact: जितनी बड़ी दुनिया है इस दुनिया में इतने ही विचित्र और संस्कृति वाले लोग रहते है जिनका रहन-सहन से लेकर खान-पान बेहद अलग और अजीब है। आप जनजातियों के बारे में तो जानते होगे क्या आप दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति के बारे में जानते है ? जहां पर लड़कियों के 15-16 साल की उम्र होने पर उनके होंठो को काट दिया जाता है तो वहीं पर ये जनजाति जानवरों का खून भी पीती है। आइए जानते है रोचर खबर

मुर्सी जनजाति है सबसे खतरनाक

दरअसल ये विचित्र जनजाति, पूर्वी अफ्रीका के इथोपिया में भी एक ऐसी ही जनजाति रहती है, जिसे 'मुर्सी' नाम से जाना जाता है. इस जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी को मारे बगैर जिंदा रहने से मर जाना बेहतर है. इसलिए इन्हे दुनिया में सबसे खतरनाक जनजाति माना जाता है। यहां पर ये जनजाति कि, बात करें तो, यह जनजाति साउथ इथोपिया और सूडान बॉर्डर के पास स्थित ओमान वैली में रहती है. इनकी कुल आबादी लगभग 10 हजार है।

होंठो को क्यों काट देते यहां 

आपको बताते चलें कि, यहां पर लड़कियों की उम्र 15-16 साल की होने पर निचले होंठ में मिट्टी की डिस्क या लकड़ी पहनाई जाती है तो वहीं पर होंठो को पहले काट दिया जाता है। यहां पर इसके पीछे कारण मानते है कि, लोगों की बुरी नजर से बचने के लिए जरूरी है। जहां पर होंठो के निचले हिस्से में डिस्क उनके बचाव के लिए लगाई जाती है. इसको लगाने का कारण उन्हें गुलाम खरीदने और बेचने वाले व्यापारियों से बचाना है. जनजाति के बुजुर्गों के अनुसार, इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वे कम आकर्षक दिखती हैं। बता दें कि, अफ्रीका में अब सिर्फ मुर्सी, छाई और तिरमा जनजाति में ही यह प्रथा अब भी जारी है।

लड़ाई में जीतने वाले को मिलती है सुंदर पत्नी

आपको इस जनजाति से जुड़ी एक और जानकारी के बारे में बताते चलें तो, यहां के पुरुष महिलाओं के लिए आपस में डंडों से लड़ाई भी करते हैं. ऐसा माना जाता है कि लड़ाई में जीतने वाले पुरुष को ही सबसे सुंदर पत्नी मिलती है. ऐसा कहा जाता है कि यहां लोग हक की लड़ाई लड़ते हैं, जिसमें दो शख्स किसी चीज के लिए आपस में लड़ जाते हैं और लड़ाई तब तक नहीं रुकती जब तक की किसी एक की मौत ना हो जाए। यहां पर खूंखार जनजाति में मान्यता है कि, लड़ाई से पहले खूब जानवरों का खून पिया जाता है ऐसा माना जाता है कि, ऐसा करने से ज्यादा मोटे और ताकतवर बन कीबले में सम्मानजनक पोजीशन बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article