एक मुर्गी, देवरानी-जेठानी, और पति-पति ने खाया जहर

एक मुर्गी, देवरानी-जेठानी, और पति-पति ने खाया जहर murga chiken devar bhabhi devrani jeth jethani husband and wife ate poison vkj

एक मुर्गी, देवरानी-जेठानी, और पति-पति ने खाया जहर

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक चौंका देने वाला मामला समाने आया है। यहां एक मुर्गी को लेकर घर में ऐसा विवाद हुआ की पति को जहर खाना पड़ा। जी हां मुर्गी द्वारा खाना झूठा कर देने को लेकर देवर-देवरानी और जेठ-जेठानी में जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि देवर-देवरानी ने जहर खा लिया जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुर्गी को लेकर हुआ विवाद

खबरों के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के धरमटेकड़ी के झिरलिंगा गांव में रहने वाले विनोद और उनकी पत्नी कमला ने एक मुर्गी को लेकर हुए विवाद में जहर खा लिया था। कमला द्वारा पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनका पहले से ही उनके जेठ और जेठानी से विवाद चल रहा था वह घर में अलग-अलग रहते थे लेकिन एक दिन देवरानी ने खाना बनाया तो उस खाने को जेठानी की मुर्गी ने झूठा कर दिया। जब इसकी शिकायत जेठ और जेठानी से की गई तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद और उसकी पत्नी कमला ने जहर खा लिया फिलहाल पुलिस ने जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही देवर और देवरानी का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article