Female Player Murdered : महिला खिलाड़ी की गला रेतकर हत्या,करीब 7 साल से परिवार से रह रही थी अलग

राजधानी की रहने वाली एक Female Player Murdered  महिला खिलाड़ी की कुछ दिन पहले रोहतक में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला वेटलिफ्टिंग की नेशनल खिलाड़ी थी

Female Player Murdered : महिला खिलाड़ी की गला रेतकर हत्या,करीब 7 साल से परिवार से रह रही थी अलग

भोपाल। राजधानी की रहने वाली एक Female Player Murdered  महिला खिलाड़ी की कुछ दिन पहले रोहतक में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला वेटलिफ्टिंग की नेशनल खिलाड़ी थी। महिला खिलाड़ी का 2 दिन पहले हत्या के बाद शव मिला था। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। रोहतक में महिला की हत्या के बाद उसके पास से पार्किंग स्लिप और होटल के बिल मिले थे जिससे उसके शव की शिनाख्त हो सकी।

दो दिन पहले ही रोहतक आई थी
जानकारी के अनुसार महिला करीब 7 साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी और महिला भोपाल के स्कूल में पीटीआई के पद पर पदस्थ थी। महिला रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में भी प्रैक्टिस के लिए जाती थी। ​रोहतक में हत्या के बाद पुलिस ने भोपाल पहुंचकर परिजनों से संपर्क किया। दो दिन पहले ही रोहतक आई थी।

इस बारे में अभी जांच की जा रही
उधर महिला खिलाड़ी के ​हत्या के मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है। वह करीब 7 साल से परिवार से अलग रह रही थी। वह मायके ससुराल में किसी के भी संपर्क में नहीं थी। हत्याकांड के बाद रोहतक पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई गई। हालांकि महिला खिलाड़ी का फोन बंद आ रहा है, लेकिन उसी काल डिटेल में आखिरी के तीन नंबर संदिग्ध है जिस पर कई बार बातचीत हुई है। यह नंबर किसके हैं और उनका महिला से क्या संबंध है। इस बारे में अभी जांच की जा रही है।

17 फरवरी की शाम या फिर रात में हुई है
जानकारी ये भी आ रही है कि 16 फरवरी को महिला हबीबगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़कर तक पहुंची थी। यहां पर भी उसे किसी ने रिसीव किया था। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि महिला की हत्या 17 फरवरी की शाम या फिर रात में हुई है।

उसका चेहरा नहीं दिख रहा
महिला की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई उसकी करीबीओं के आसपास घूम रही है पुलिस को रोहतक रवाना होने के पहले एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, उसमें वह​ होशंगाबाद रोड स्थित ढाबे के सामने स्कूटर पर बैठ कर बात कर रही है। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। स्कूटर का नंबर भी ब्लर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article