Kavardha News: कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने दिया इस्तीफा, मनमाने तरीकें से चला रहे थे पालिका

छत्तीसगढ़ मे सत्ता बदलते ही राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

Kavardha News: कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने दिया इस्तीफा, मनमाने तरीकें से चला रहे थे पालिका

CG Kavardha News: छत्तीसगढ़ प्रदेश मे सत्ता बदलते ही राजनीतिक उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

अब कांग्रेस की करारी हार के बाद कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अध्यक्ष पद से सीएमओ नगरपालिका कवर्धा को इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल विधानसभा चुनाव मे मिली हार के बाद पार्षदों मे अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी थी। कयास लगाया जा रहा था की पालिका क्षेत्र मे कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी।

लेकिन शहर के 42 बूथो मे 35 बूथ पर कांग्रेस चुनाव हार गई थी। वही हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से ऋषि शर्मा ने इस्तीफा सौंप दिया है।

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी थे अध्यक्ष

बता दें कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के बहुत करीबी माने जाते थे।

कवर्धा नगरपालिका क्षेत्र मे कुल 27 वार्ड है जिसमे 19 कांग्रेस पार्षद,1 निर्दलीय व 7 भाजपा के है।

नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा की शिकायत पार्षदों के द्वारा तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर से की गई थी।

मनमानी से चला रहे थे पालिका

बताया जा रहा है कि नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद ऋषि शर्मा ने मनमाने तरीकें से पालिका को चला रहे थे।

किसी भी पार्षद से विचार- विमर्श नही करते थे। जिसकी शिकायत कई बार पार्षदों के द्वारा तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर से शिकायत की गई थी।

परन्तु अध्यक्ष के रवैये मे कोई बदलाव नही आया।

ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल

विधानसभा के नतीजे के बाद एक ढेड़ मिनट से अधिक कथित आडियो वायरल हुआ था.जिसके बाद नगरपालिका क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी.

इस वायरल ऑडियो में ऋषि शर्मा के द्वारा नगरपालिका नेताप्रतिपक्ष को नगरपालिका के अध्यक्ष बनाने व कांग्रेस के मोहित माहेश्वरी, अशोक सिंह पार्षद का नाम का भी जिक्र है .

इन लोगों को अध्यक्ष कभी नही बनने देने की बात कही जा रही है. साथ ही ऑडियो मे कांग्रेस पार्टी को लेकर भी टिप्पणी की गई है. गालीगलौज भी सुनाई देने रहा था तब नगरपालिका क्षेत्र मे अध्यक्ष छुट्टी तय माना जा रहा था।

हालांकि वायरल आडियो की पुष्टि बंसल न्यूज नही करता है।

यह भी पढ़ें:

 MP Next CM: आ गई CM के फैसले की बारी, विधायक दल की बैठक शुरु, थोड़ी देर में होगी नए CM की घोषणा

  Aloo Poha Paratha Recipe: ठंड में एक ही तरह के पराठे से हो गए हैं बोर, इस बार ट्राइ करें आलू पोहा पराठा

Aaj Ka Shubh Kaal – 11 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष (माघ) माह की चतुर्दशी तिथि का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई शहर भीषण ठंड की चपेट में, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Rajya Sabha Friday Namaz: अब राज्यसभा में नहीं मिलेगा नमाज के लिए स्पेशल ब्रेक, धनगढ़ ने लिया फैसल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article