Munakka vs kishmish: मुनक्का और किशमिश में क्या है अंतर? जानें कौन से हैं सबसे फायदेमंद

Munakka vs Kishmish: क्या आप जानते हैं मुनक्का और किशमिश में अंतर? दोनों अंगूर से बनते हैं लेकिन इनके गुण और फायदे अलग हैं। जानिए मुनक्का और किशमिश खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

Munakka vs kishmish: मुनक्का और किशमिश में क्या है अंतर? जानें कौन से हैं सबसे फायदेमंद

Munakka vs kishmish: ड्राईफ्रूट्स हमारी डाइट का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन्हें लोग मीठे पकवानों में डालते हैं, दूध के साथ खाते हैं या फिर भिगोकर सेवन करते हैं। इन्हीं में से किशमिश और मुनक्का ऐसे ड्राईफ्रूट्स हैं, जिन्हें अक्सर लोग एक जैसा समझते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि दोनों में अंतर भी है और इनके फायदे भी अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किशमिश और मुनक्का में क्या फर्क है और ये हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं।

क्या होती है किशमिश?

[caption id="attachment_897507" align="alignnone" width="779"]publive-image क्या होती है किशमिश?[/caption]

  • किशमिश छोटे अंगूरों को सुखाने के बाद बनाई जाती है।
  • इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है और यह आसानी से पच जाती है।
इसके फायदे:
  • कब्ज की समस्या दूर करने में मददगार।
  • आयरन से भरपूर होने की वजह से खून की कमी (एनीमिया) को दूर करती है।
  • इसकी तासीर ज्यादा गर्म नहीं होती, इसलिए इसे बच्चे और बुजुर्ग भी आराम से खा सकते हैं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसे मिठाइयों, खीर और हलवे में भी डाला जाता है।

क्या होता है मुनक्का?

[caption id="attachment_897509" align="alignnone" width="795"]publive-image क्या होता है मुनक्का?[/caption]

  • मुनक्का भी अंगूरों से ही बनता है, लेकिन इसके लिए बड़े और बीज वाले अंगूर इस्तेमाल किए जाते हैं।
  • इसका स्वाद किशमिश की तुलना में ज्यादा मीठा और गाढ़ा होता है।
इसके फायदे:
  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
  • मुनक्का कैंसर और एनीमिया जैसी बीमारियों से लड़ने में मददगार माना जाता है।
  • इसमें विटामिन A और C होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद हैं।
  • इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे रात में भिगोकर सुबह खाना सबसे बेहतर है।

ये भी पढ़ें :Aaj ka Rashifal: चने की दाल और हल्दी के दान से बनेंगे धनु के काम, मकर के लिए दिन होगा खास, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

किनके लिए फायदेमंद हैं?

  • किशमिश और मुनक्का दोनों ही उन लोगों के लिए वरदान हैं जिन्हें खून की कमी है।
  • पाचन तंत्र कमजोर होने या कब्ज की समस्या होने पर इनका सेवन फायदेमंद होता है।
  • पुरुषों के लिए मुनक्का प्राकृतिक ताकतवर्धक माना जाता है।
  • बच्चों को रोज भिगोई हुई किशमिश देने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा बढ़ती है।

किशमिश हल्की और पाचन के लिए आसान होती है, जबकि मुनक्का औषधीय गुणों से भरपूर और ताकत देने वाला माना जाता है। दोनों का नियमित सेवन शरीर को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: मेष को धन प्राप्ति के योग, वृष के घर आ सकते हैं मेहमान, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article