Mumbai Versova-Bandra Sea Link : अब इस नाम से जाना जाएगा सी लिंक, शिंदे सरकार ने लिया फैसला

वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया गया है। वहीं, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

Mumbai Versova-Bandra Sea Link : अब इस नाम से जाना जाएगा सी लिंक, शिंदे सरकार ने लिया फैसला

मुंबई।Mumbai Versova-Bandra Sea Link इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है जहां पर वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया गया है। वहीं, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

सीएम शिंदें ने कही थी बात

यहां पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि राज्य की सरकार ने सावरकर जयंती को वीर सावरकर गौरव दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नामकरण भी वीर सावरकर के नाम पर करने का भी एलान किया था। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला भी किया गया था।

वीर सावरकर की जयंती को बताया  ऐतेहासिक

यहां पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोकशाही का पवित्र मंदिर का लोकार्पण वीर सावरकर की जयंती के एतिहासिक दिन पर हुआ। यह सभी लोगों के लिए एतिहासिक घटना थी। देश के 140 करोड़ लोग इसमें सहभागी बने और इसमें सभी लोगों को हिस्सा लेना चाहिए था। उनका इशारा विपक्षी दल की तरफ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article