CSK VS MI: चेपॉक में टूटा मुंबई का रिकॉर्ड, चेन्नई ने 6 विकेट से मारी बाजी

आईपीएल 2023 में शनिवार डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना- सामना हुआ।

CSK VS MI: चेपॉक में टूटा मुंबई का रिकॉर्ड, चेन्नई ने 6 विकेट से मारी बाजी

CSK VS MI: आईपीएल 2023 में शनिवार डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना- सामना हुआ। 2010 से चेपॉक में अजेय रही मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चेन्नई ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीजन के 49वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने नेहल वढेरा (64) और सूर्यकुमार यादव (26) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी एंड कंपनी ने 14 गेंद रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच का लेखा-जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित एंड कंपनी की शुरूआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर तक मुंबई के टॉप 3 बल्लेबाज ग्रीन (6), किशन (7) और कप्तान रोहित शर्मा (0) पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा ने 55 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। सूर्या ने 22 गेंदों में 26 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल थे।

यह भी पढ़ें... एक और दिव्य दरबार! लोगों के भूत-भविष्य-वर्तमान को बताने का दावा

[caption id="attachment_216377" align="alignnone" width="1286"]nehal vadhera-surya kumar yadav साझेदारी के दौरान नेहल वढेरा और सूर्य कुमार यादव[/caption]

वहीं, सूर्या के जाने के बाद त्रिशन स्टब्स (20) ने वढेरा का साथ दिया। दोनों ने मिलकर 54 रन की साझेदारी की। पथिराना का शिकार बनने से वढेरा ने अपने काम कर दिया था। नेहल ने 51 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। इन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। चेन्नई के लिए पथिराना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, वहीं चाहर और देशपांडे ने 2-2 विकेट चटकाए।

[caption id="attachment_216378" align="alignnone" width="1264"]conway-gaikwad साझेदारी के दौरान कॉनवे और गायकवाड़[/caption]

140 रन का पीछा करने उतरी धोनी एंड कंपनी के लिए एक बार फिर गायकवाड़ और कॉनवे ने अच्छी शुरूआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। गायकवाड़ ने 4 चौको और 2 छक्को की मदद से 16 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं गायकवाड़ के जाने के बाद कॉनवे ने रहाणे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। जहां रहाणे ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए, वहीं कॉनवे ने 42 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे।

यह भी पढ़ें... Jawan Movie: इस दिन रिलीज होगी ‘जवान’, शाहरुख खान ने पोस्टर के साथ किया ऐलान

पारी के आखिरी में शिवम दुबे ने 3 छक्को की मदद से चेन्नई को जीत दिला दी। सीएसके ने 14 गेंद रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दुबे ने 18 गेंदों में 26 रन बनाए। इस जीत के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर आ गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article