Maharashtra News: निजी बस संचालक के कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की ‘बेस्ट’ बस सेवा प्रभावित, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

मुंबई। मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निकाय द्वारा नियुक्त एक निजी बस संचालक उपक्रम की बस सेवाएं कई मार्गों पर प्रभावित रहीं।

Maharashtra News: निजी बस संचालक के कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की ‘बेस्ट’ बस सेवा प्रभावित, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

मुंबई। मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निकाय द्वारा नियुक्त एक निजी बस संचालक के अनुबंधित कर्मचारियों के बुधवार सुबह हड़ताल करने से बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाएं कई मार्गों पर प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘बेस्ट’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि निजी बस संचालक एसएमटी यानी डागा समूह के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पूर्वी उपनगरों में बेस्ट के घाटकोपर और मुलुंड डिपो में काम बंद कर दिया, जिससे कई मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित हो गईं। महानगर में सार्वजनिक बस सेवा प्रदान करने वाले ‘बेस्ट’ ने डागा समूह सहित कुछ ठेकेदारों से बस पट्टे पर ली हुई हैं।

इसके तहत निजी संचालक ही वाहनों के मालिक हैं और इसके रखरखाव, ईंधन और चालकों के वेतन से जुड़ी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। ‘बेस्ट’ की लगभग 3,100 बस की मदद से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर शहरों में प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्री सफर कर करते हैं। इनमें 3,100 बस में से सार्वजनिक परिवहन निकाय की 1,340 बस हैं।

ये भी पढ़ें:

Jatmai Temple: जतमई मंदिर दर्शनीय पर्यटन स्थल, जहां देशभर से बड़ी संख्या में आते हैं सैलानी

BJP On Panic Button Scam: भाजपा ने ‘करोड़ों रुपये के पैनिक बटन घोटाले’ का लगाया आरोप, आप ने दिया ये जवाब

World Breastfeeding Week 2023: 6 महीने तक बच्चे को मां का दूध पिलाना जरूरी, जानें क्या है इस साल की थीम

Nitin Desai: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने उठाया बड़ा कदम, ‘देवदास’ और ‘लगान’ से जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड

India-Pakistan World Cup 2023: अब 14 अक्टूबर को होगा भारत-पाक का तगड़ा मुकाबला, जानें नया शेड्यूल

Supermoon 2023: भारत के लोग ‘सुपरमून’ की अद्भुत घटना के गवाह बने, जानें सबकुछ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article