RCB VS MI: मैक्सवेल पर भारी सूर्या की पारी, हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने मारी बाजी

आईपीएल 2023 में मंगलवार की शाम सीजन का 54वां मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना...

RCB VS MI: मैक्सवेल पर भारी सूर्या की पारी, हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने मारी बाजी

RCB VS MI: आईपीएल 2023 में मंगलवार की शाम सीजन का 54वां मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरू को 6 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने मैक्सवेल (68) और कप्तान डुप्लेसी (65) की पारियों की बदौलत बोर्ड पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (83) और नेहल वढेरा (52) की पारियों की बदौलत 21 गेंद रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें… Pakistan: गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

मैक्सेवल और कप्तान डुप्लेसी ने की शानदार साझेदारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली (1) के रूप में पहला झटका लगा। वहीं, अनुर रावत (6) भी ग्रीन का शिकार बन गए। हालांकि, इसके बाद मैक्सेवेल और कप्तान डुप्लेसी आरसीबी के लिए संकटमोचक बने। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 120 रन की शतकीय साझेदारी कर डाली।

[caption id="attachment_217177" align="alignnone" width="1262"]maxwell-duplesis शतकीय साझेदारी के दौरान मैक्सवेल और डुप्लेसी[/caption]

साझेदारी में मैक्सेवेल ने सबसे ज्यादा 68 रन का योगदान दिया। महज 33 गेंदों की अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 8 चौके और 4 छक्के मारे। वहीं, कप्तान डुप्लेसी ने 41 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। आखिर में कार्तिक के 30 रन की पारी की बदौलत आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में बोर्ड पर 199 रन टांग दिए। मुंबई के लिए बेहरनडर्फ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालाकिं, दूसरे छोर पर ईशान किशन ने 21 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। किशन को हसरंगा ने अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें… Tech News: Poco F5 सीरीज के समार्टफोन हुए लॉन्च, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

मैक्सवेल पर भारी सूर्या की पारी

किशन के जाने के बाद सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा ने 64 गेंदों में 140 रन की बड़ी शतकीय साझेदारी कर डाली। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने बेंगलुरू के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई। सूर्यकुमार यादव ने महज 35 गेंदों में 83 रन ठोक डाले, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

[caption id="attachment_217178" align="alignnone" width="1283"]suryakumar yadav शानदार पारी के बाद सूर्यकुमार यादव[/caption]

वहीं, नेहल ने 34 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों की पारियों की बदौलत मुबई ने यह मुकाबला 21 गेंद रहते 6 विकेट से जीत लिया।

[caption id="attachment_217179" align="alignnone" width="1334"]Nehal Wadhera अर्धशतकीय पारी के दौरान नेहल वढेरा[/caption]

इस जीत के साथ मुंबई ने आईपीएल 2023 अंक तालिका में बड़ी छलांग लगा दी है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबला जीतते ही मुंबई इंडियंस अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। अब मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते खुल गए है। वहीं, दूसरी ओर बेंगलुरू के लिए इस हार ने प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है। आरसीबी अब सांतवे स्थान पर खिसक चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article