Advertisment

Mumbai Rickshaw Accident: ऑटोरिक्शा पर नियंत्रण खोने और पलटने से दुर्घटना, 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को एक ऑटोरिक्शा Mumbai Rickshaw Accident: के पलट जाने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस...

author-image
Bansal News
Mumbai Rickshaw Accident: ऑटोरिक्शा पर नियंत्रण खोने और पलटने से दुर्घटना, 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंबई। मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को एक ऑटोरिक्शा Mumbai Rickshaw Accident: के पलट जाने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वकोला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कर्नाटक के बेलगाम के निवासी यलप्पा बलप्पा नाइक के रूप में हुई है।

Advertisment

दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब व्यक्ति उपनगर अंधेरी की ओर जा रहा था। व्यक्ति सेना में काम करता था। नाइक किसी काम से मुंबई आए थे और Mumbai Rickshaw Accident: ऑटोरिक्शा से यात्रा कर रहे थे। ड्राइवर ने ऑटोरिक्शा पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अग्रीपाड़ा बस स्टॉप के पास यह पलट गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाइक Mumbai Rickshaw Accident: सड़क पर गिर गए और उनके सिर में चोट आई, जबकि ऑटोरिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बाद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि वकोला पुलिस ने वाहन Mumbai Rickshaw Accident: चालक के खिलाफ 304-ए (लापरवाह कृत्य के कारण किसी की मौत) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisment
Yallappa Balappa Naik Western Express Highway Vakola Mumbai Rickshaw Accident: Mumbai Karnataka Indian CCTV Belgaum Bansal News bansal army Andheri Agripada
Advertisment
चैनल से जुड़ें