Mumbai Rape Case: हैवानियत की हदें पार, 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Rape Case: हैवानियत की हदें पार, 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारMumbai Rape Case: Limits of cruelty crossed, 34-year-old woman raped, accused arrested

Mumbai Rape Case: हैवानियत की हदें पार, 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और बेरहमी से उसपर हमला किया गया। महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला के साथ किया दुष्कर्म
प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया। यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस ने कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article