Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, इसने करवाई थी सलमान खान के घर पर फायरिंग

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुट स्टार अभिनेता सलमान खान फायरिंग मामले में सीबीआई के हाथों बड़ा सबूत लगा है।

Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, इसने करवाई थी सलमान खान के घर पर फायरिंग

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुट स्टार अभिनेता सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस के हाथों बड़ा सबूत लगा है। दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई पुलिस को बड़ा सबूत मिला है। दरअसल, आरोपियों के पास मौजूद फोन में एक रिकॉर्डिंग मिली है।

जब इस रिकॉर्डिंग वाले व्यक्ति का पता लगाया है तब पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई है। साथ ही यह भी पता चला की सलमान खान के घर पर फायरिंग के दौरान वह आरोपियों को लगातार फोन पर गाइड भी कर रहा था कि घटना को कैसे अंजाम देना है।

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता के घर पर फायरिंग को अंजाम देने के बाद इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से विकी गुप्ता और सागार पाल को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला की फायरिंग करने से लेकर उसके बाद छिपने के लिए अनमोल बिश्नोई लगातार उनके साथ संपर्क में था। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को इनके पास से मोबाइल फोन भी मिला था, जिसमें शूटरों और अनमोल बिश्नोई के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी मिला है।

पुलिस को मिले सबूत

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यह ऑडियो अनमोल बिश्नोई का है या किसी और का इसका पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी से अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल लिए गए सैंपल को फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया था। फोरेंसिक लैब में जब दोनों ऑडियो की जांच तो पता चला कि यह आवाज अनमोल बिश्नोई का ही है।

अनुज थापन ने जेल में किया था सुसाइड

बता दें कि पुलिस ने 26 अप्रैल को दोनों शूटरों को बंदूक सप्लाय करने के आरोप में अनुज कुमार थापन और सोनू चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 1 मई को अनुज थापन ने जेल में ही सुसाइड कर लिया था। इसके बाद 5वें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि करीब एक महीने पहले सलमान खान के घर के बाहर बाइक पर दो बंदूकधारी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस जांच की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh Politics: ये बदले की राजनीति है, YSRCP पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर चला बुलडोजर; पूर्व CM ने बोला हमला

ये भी पढ़ें- North India Monsoon 2024: IMD ने बताया उत्तर भारत में कब आएगा मानसून, इन राज्यों में होगी बारिश; मौसम होगा सुहावना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article