Mumbai: जेजे अस्पताल परिसर में मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान गिरा छत का हिस्सा, 1 की मौत

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां पर स्थित जेजे अस्पताल परिसर में एक बड़ा हादसा हो गया जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई तो वहीं पर अनय दो मजदूर घायल हुए है।
कैसे हुआ हादसा
आपको हादसे की पूरी जानकारी देते चले तो, यह हादसा अस्पताल परिसर में मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान हुआ जहां पर छत का हिस्सा अचानक गिर गया है। जहां इसकी चपेट में काम कर रहे एक 60 वर्षीय मज़दूर की मौत हो गई तो वहीं पर 2 अन्य मज़दूर घायल हैं। जेजे मार्ग पीएस में ठेकेदार के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई के जेजे अस्पताल परिसर में मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिरने से एक 60 वर्षीय मज़दूर की मृत्यु हो गई है। 2 अन्य मज़दूर घायल हैं। जेजे मार्ग पीएस में ठेकेदार के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है: मुंबई पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2022
0 Comments