Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बदले पद

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बदले पद

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया।

पांंडे ने लगाया था आरोप

पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। कई आधिकारिक आदेशों में तबादलों और पदोन्नति की घोषणा की गई। जयंत नाइकनवारे, पुलिस उप महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा), पांडे की जगह अब नासिक पुलिस आयुक्त होंगे। मीडिया में आरोप लगाने पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पांडे की आलोचना की थी। पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password