Advertisment

मुंबई की मेट्रो लाइन 7 का नामकरण बाल ठाकरे के नाम पर करें : शिवसेना नेता

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) शिवसेना नेता रविन्द्र वईकर ने शुक्रवार को कहा कि अंधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट तक मेट्रो लाइन सात का नामकरण पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम पर करना चाहिए।

Advertisment

जोगेश्वरी से विधायक वईकर ने एक बयान में कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक प्रस्ताव सौंपा है।

वईकर ने कहा कि मेट्रो लाइन सात का नाम ‘हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे’ रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने राजनीति, समाज और धर्म के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सभी उनका सम्मान करते हैं।

Advertisment

भाषा अर्पणा मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें