Mumbai Live In Partner Big Breaking: ये कैसा प्यार ! युवक ने गर्लफ्रेंड को पानी की टंकी से दिया धक्का , हालत नाजुक

Mumbai Live In Partner Big Breaking: ये कैसा प्यार ! युवक ने गर्लफ्रेंड को पानी की टंकी से दिया धक्का , हालत नाजुक

मुंबई। Mumbai Live In Partner Big Breaking इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर श्रद्धा के बाद अब मुंबई में रहने वाली एक और लड़की को उसके लिव इन ब्वॉयफ्रेंड ने पानी की टंकी से नीचे धक्का दे दिया। जहां पर 18 फीट गिरने से लड़की की हालत गंभीर है तो वहीं पर आरोपी को पकड़ा गया है।

जानें क्या है खबर

आपको बताते चलें कि, लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को करीब 10 साल से जानते हैं और लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और लड़की को लड़के ने पानी की टंकी से धक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान दोनों ने शराब पी रखी थी। जानकारी में बताया कि, आरोपी लड़के का नाम अमय दरेकर और लड़की का नाम प्रियांगी सिंह है, दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

आरोपी को लिया हिरासत में

आपको बताते चलें कि, मुंबई पुलिस जोन 12 की डीसीपी स्मिता पाटिल ने बताया कि 13 नवंबर को दिंडोशी पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जीरो के तहत एफआईआर दर्ज कर दहिसर पुलिस को ट्रांसफर किया। बताते चलें कि, इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article