/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Mi-Release-Rohit-Sharma.jpg)
Mi Can Release Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। वहीं, खबरे यह भी आ रही हैं कि रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए यह आखिरी सीजन हो सकता है। अगले सीजन वह किसी दूसरे फ्रेंचाइजी के लिए चौके-छक्के लगाते हुए नजर आ सकते हैं।
दरअसल सीजन की शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया था। इसके बाद खबरे यह भी सामने आई थीं कि रोहित शर्मा 17वें सीजन की शुरुआत से पहले किसी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज कर सकती है।
क्या रोहित शर्मा करेंगे रिलीज?
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मगर इस सीजन उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। ऐसा माना जा रहा था कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट भविष्य को लेकर विचार कर रहा है। जिसके चलते रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया। वहीं, अब रोहित शर्मा को टीम से रिलीज करने की खबरे भी आ रही हैं। दरअसल अगले साल 2025 में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है।
जिसमें सभी टीमें करीब 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो मुंबई रोहित शर्मा को रिटेन करने के बजाय कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना पसंद करेगी।
हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मेगा ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा, लेकिन सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम बनता है तो ऐसे में मुंबई रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। हालांकि एमआई के रिलीज करने के बाद रोहित शर्मा आरसीबी या केकेआर में शामिल हो सकते हैं। मगर उन्हें वहां पर कप्तानी मिलेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
रोहित की कप्तानी में जीते पांच खिताब
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2013 में कप्तान नियुक्त किया था और उसी सीजन एमआई ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई खिताब जीतने में कामयाब हो पाई थी, लेकिन 2020 के बाद मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जिसके चलते 2024 में एमआई ने रोहित की बजाय हार्दिक पंड्या पर दांव लगाया और उन्हें कप्तान बना दिया था।
ये भी पढ़ें- Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल को चेहरे पर लगी थीं अंदरूनी चोटे, सामने आया मेडिकल रिपोर्ट का सच
ये भी पढ़ें- Air India का प्लेन हुआ हादसे का शिकार: 180 पैसेंजर्स कर रहे थे यात्रा; मचा हड़कंप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us