Advertisment

मुम्बई -हजरत निजामुद्दीन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में सात दिन चलेगी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुम्बई, 13 जनवरी (भाषा) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई -हजरत निजामुद्दीन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी से सप्ताह में सातों दिन चलेगी। मध्य रेलवे ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती है।

मध्य रेलवे के अनुसार यह ट्रेन अपराह्न चार बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी तरह, वापसी में यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से अपराह्न चार बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दिन में सवा ग्यारह बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पहुंचेगी।

मध्य रेलवे ने कहा, ‘‘ रास्ते में ठहराव और डिब्बे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।’’

Advertisment

उसके अनुसार बढ़े हुए फेरों के लिए 14 जनवरी से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

भाषा राजकुमार माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें