Mumbai Fire : मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे

Mumbai Fire : मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे Mumbai Fire: A massive fire broke out in a 20-storey building in Mumbai, 15 people scorched

Mumbai Fire : मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे

मुंबई। मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी।उन्होंने कहा, ''यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

आग में कम से कम 15 लोग झुलसे

अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है।'' उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम 15 लोग झुलस गए, जिन्हें नजदीकी भाटिया अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ''अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायलों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।'' उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव अभियान अभी जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article