Mumbai Crime News: कुख्यात बदमाश अपने नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार, सोना सहित नगदी बरामद

Mumbai Crime News: कुख्यात बदमाश अपने नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार, सोना सहित नगदी बरामद Mumbai Crime News: Notorious crook arrested with his minor accomplice, including gold worth Rs 4.35 lakh and cash worth Rs 1 lakh recovered

Mumbai Crime News: कुख्यात बदमाश अपने नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार, सोना सहित नगदी बरामद

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों पर सुबह सैर के लिए जाने वाले लोगों की सोने की चेन छीनने का आरोप है।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्य आरोपी विजय चव्हाण (20) को मुंबई के गोवांदी से गिरफ्तार किया गया। चव्हाण और उसका साथी मोटरसाइकिल से नवी मुंबई आते थे और सानपाड़ा तथा नेरुल जैसे इलाकों में सुबह सैर पर निकले लोगों को निशाना बनाते थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही मुंबई और नवी मुंबई में झपटमारी के कम से कम छह मामलों में वांछित थे। पुलिस ने उनके पास से 4.35 लाख रुपये की सोने की कई चेन और एक लाख रुपये नगद भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article