Mumbai Buildind Collapsed: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कुर्ला इलाके में अचानक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है तो वहीं पर 20 से 25 लोगों की मलबे में दबे होने की संभावना है।
जानें हादसे की पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, कुर्ला के नाइक नगर में 4 मंजिला इमारत गिरने की खबर है। मौके पर दमकल की टीम और पुलिस मौजूद है।बचाव अभियान जारी है। BMC के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 7 लोगों की हालत स्थिर है, 20 से 25 लोगों की मलबे में दबे होने की संभावना है। बता दें कि, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि, अभी तक हमने 12 व्यक्तियों को बाहर निकाला है और हमें अंदर 5 लोग और फंसे हुए दिख रहे हैं। उनका बचाव अभियान जारी है। हमें लग रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम 1 दिन लगेगा। करीब 12 बजे ये इमारत गिरी है। सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर आएं और उन्होंने 3 लोगों को बचाया।
#WATCH कुर्ला, मुंबई में चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है: आशीष कुमार, एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट
बीएमसी के अनुसार अब तक कुल 12 लोगों को बचाया गया है। pic.twitter.com/YloV291MlC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022