Mumbai: बाढ़ और बारिश प्रभावित लोगों को एक माह का वेतन दान करेंगे BJP विधायक आशीष शेलार

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक Remove term: MLA Ashish Shelar, बाढ़ पीड़ितों और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं सहायता के..

Mumbai: बाढ़ और बारिश प्रभावित लोगों को एक माह का वेतन दान करेंगे BJP विधायक आशीष शेलार

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक, बाढ़ पीड़ितों और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं सहायता के लिए एक महीने का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार MLA Ashish Shelar ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शेलार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।”

शेलार ने कहा, “मुख्यमंत्री से हमारा अनुरोध है कि पुनर्वास एवं सहायता के लिए हमारा वेतन स्वीकार किया जाए। राज्य को प्रभावित लोगों को अतिरिक्त सहायता भी देना चाहिए।” पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 209 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article