/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mukesh-ambani.jpg)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटक से भरे कार मिलने के बाद। सभी सुरक्षा एजेंसिया चौकन्नी हो गई है। लोग इस घटना के बाद मुकेश अंबानी की सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि क्या मुकेश अंबानी तक कोई भी हमलावार इतनी आसानी से पहुंच सकता है?
सरक्षा पर 20 लाख रूपए का खर्च
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की सुरक्षा को भेद पाना इतना आसान नहीं है। वो देश के अकेल ऐसे उद्योगपित हैं जिन्हें Z प्लस सिक्युरिटी मिली हुई है। खास बात ये है कि अंबानी खुद इस सिक्युरिटी का खर्चा उठाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुकेश अंबानी अपनी सुरक्षा के लिए हर महीने तकरीबन 20 लाख रूपये खर्चा करते हैं। इतना ही नहीं उनकी सुरक्षा में जितने भी गार्ड लगे होते हैं उन्हें बैरक से लेकर सारी सुविधाएं भी मुकेश अंबानी ही देते हैं।
ये लोग होते हैं सुरक्षा में
वर्तमान में मुकेश अंबानी की सुरक्षा में एक समय पर 55 गार्ड तैनात होते हैं। इनमें 10 NSG कमांडो और SPG कमांडो के साथ CRPF,ITBP और मुंबई पुलिस के अन्य जवान भी तैनात होते हैं। अंबानी के सुरक्षा घेरे की पहली जिम्मेदारी NSG की होती है। वहीं दूसरे लेयर में SPG के लोग होते हैं। तीसरे लेयर में CRPF और ITBP के जवान होते हैं और अंतिम लेयर में मुंबई पुलिस होती है। NSG कमांडो घातक MP5 गण से लैस होते हैं। वहीं उनके पास लेटेस्ट क्मयुनिकेशन और सिक्योरिटी गैजेट्स भी होता है।
बुलेटप्रुफ कार से चलते हैं अंबानी
मुकेश अंबानी जिस कार से चलते हैं वो भी बुलेटप्रुफ है। इनमें एक आर्मड BMW 760Li और दूसरी मर्सिडीज बेंज S660 गार्ड है। वो जब कही जाते हैं तो उनका काफिला भी काफी खास होता है। इसमें सबसे आगे दो बाईक्स होते हैं। जो रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रा को रोड रेज कस्टम बिल्ड्स ने कस्टमाइज किया गया है इसे खासतौर पर अंबानी के लिए ही बनाया गया है। इन बाइक्स पर मुंबई पुलिस के जवान तैनात होते हैं।
पत्नी को भी Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है
इतना ही नहीं उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) को भी Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में घातक हथियारों से लैस CRPF के 10 कमांडो तैनात रहते हैं। उनके घर के बाहर विस्फोटक से भरे कार मिलने के बाद अब सुरक्षा को बढ़ाकर किले में तब्दील कर दिया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us