मुकेश अंबानी बने दादा, बेटे आकाश के घर हुआ बेटे का जन्म

अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। देश के सक्सेलफुल बिजनेसमेन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी व पत्नी श्लोका ने गुरुवार को सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका की 2019 में शादी हुई थी। बता दें कि पिछले साल मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटिश टॉय चेन हैमली को खरीदा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने पोते के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं और खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।
आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं।