Advertisment

एमयूआई ने फंसे नाविकों की शीघ्र रिहाई के लिए चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन की योजना बनायी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) समुद्री निकाय एमयूआई ने सोमवार को कहा कि विभिन्न चीनी बंदरगाहों पर मालवाहक जहाजों में फंसे भारतीय नाविकों की शीघ्र रिहाई के वास्ते दबाव बनाने लिए उसने यहां चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन करने की योजना बनायी है।

Advertisment

सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीन में फंसे 39 नाविकों को शीघ्र ही वापस लाया जाएगा और इस संबंध में पड़ोसी देश के साथ राजनयिक स्तर पर बातचीत चल रही है।

मर्चेंट नेवी के अधिकारियों के सबसे पुराने संगठन मैरीटाईम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने सरकार से 11 जनवरी को चीनी दूतावास के सामने मौन प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है।

उसने एक बयान में कहा कि पिछले छह महीने से चीनी बंदरगाहों--काओफीडियान, जिंगतांग, बायीकुआन पर 40 से अधिक जहाजों में भारतीय नाविक फंसे हुए हैं।

Advertisment

उसने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से चीन सरकार आस्ट्रेलिया जैसे देशों से भेजे गये माल को उतारने के लिए जहाजों को बंदरगाहों पर नहीं जाने दे रही है।’’

ये भारतीय नाविक विस्तारित अनुबंध पर इन जहाजों पर कार्यरत हैं।

बयान के अनुसार भारतीय नाविकों के परिवार इस कोरोना वायरस महमारी के दौरान बहुत पेरशान रहे और वे एमयूआई से मदद की गुहार लगाते रहे। एमयूआई का कहना है कि भारतीय नाविक मानसिक थकान, तनाव, मनोवैज्ञानिक मुद्दों से जूझ रहे हैं और चीनी प्रशासन उन्हें जहाजों पर ही बने रहने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

एमूयआई महासचिव अमर सिंह ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमने 11 जनवरी को नयी दिल्ली में चीन के दूतावास के सामने प्रदर्शन की योजना बनायी है। हमने नयी दिल्ली पुलिस से इस प्रदर्शन की इजाजत मांगी है क्योंकि एमयूआई के 100 से अधिक सदस्य एक दूसरे से दूरी, मास्क, सेनेटाईजर आदि के इस्तेमाल के साथ प्रस्तावित धरने में भाग लेंगे।’’

Advertisment

एमयूआई ने इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के नयी दिल्ली कार्यालय से भारतीय नाविकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी में सहयोग मांगा है।

भाषा

राजकुमार उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें