Muhurat Trading Timing 2025:  दिवाली के अगले दिन दोपहर में इस वक्त होगा शुभ ट्रेडिंग मुहूर्त, जाने क्या है रहेगा खास

Muhurat Trading Timing 2025:  मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 इस साल दिवाली के अगले दिन दोपहर में आयोजित होगी। NSE और BSE ने कार्तिक अमावस्या के शुभ संयोग के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 का दोपहर का समय तय किया है।

Google Pixel 9 Pro XL: गूगल के इस फोन पर मिल रही है 35  हजार तक की भारी छूट, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

Muhurat Trading Timing 2025 -diwali-shubh-session-21-october hindi news zxc

हाइलाइट्स  

  • दिवाली 2025 मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 1:45 से 2:45 बजे
  • इस बार ट्रेडिंग दिवाली के अगले दिन दोपहर में होगी
  • मजबूत ग्लोबल संकेतों से मार्केट में जोश की उम्मीद

Muhurat Trading Timing 2025: दिवाली 2025 पर इस साल भी घरेलू स्टॉक मार्केट में शुभ मुहूर्त पर विशेष एक घंटे का ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। हालांकि इस बार खास बात यह है कि मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर में होगी, जबकि आमतौर पर यह शाम को आयोजित होती है। इस बदलाव के पीछे कार्तिक अमावस्या का शुभ संयोग प्रमुख कारण है।

सेंसेक्स और निफ्टी में प्री-ओपन सेशन में बढ़त

प्री-ओपन सेशन के दौरान शेयर बाजार में तेजी का रुझान देखा गया। निफ्टी 25,900 अंक के ऊपर खुला, जबकि सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला। इन्फोसिस और स्विगी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त आई।

1.50 बजे सेंसेक्स 250.17 अंक यानी 0.30% की तेजी के साथ 84,613.54 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 62.40 अंक यानी 0.24% की तेजी के साथ 25,905.55 अंक पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

NSE और BSE पर Muhurat Trading 2025 Timing

तारीख: 21 अक्टूबर 2025

प्री-ओपन सेशन: दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक

मुख्य मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन: दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक

यह समय पवित्र कार्तिक अमावस्या तिथि के अनुरूप रखा गया है, जो 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे समाप्त हो रही है।

क्यों दिवाली के अगले दिन है Muhurat Trading?

Muhurat Trading Diwali 2025 की तारीख बदलने का कारण यह है कि इस साल कार्तिक अमावस्या का शुभ मुहूर्त अगले दिन शाम तक है। इसलिए NSE और BSE ने पूजन-सत्र के अनुरूप दोपहर का समय चुना है।

इससे पहले कब बदला था मुहूर्त ट्रेडिंग का समय?

2012 में भी एक बार मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम दोपहर 3:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया था, जब शुभ काल इसी समय आया था। एक्सचेंज अधिकारियों ने बताया कि टाइमिंग तय करते समय ब्रोकरों की सहमति और शुभ मुहूर्त दोनों पर विचार किया गया।

पिछले सालों में कैसा रहा मुहूर्त ट्रेडिंग का ट्रेंड? (Nifty Data)

वर्षनिफ्टी की चाल
2024+0.40%
2023+0.51%
2022+0.87%
2021+0.49%
2020+0.47%
2019+0.37%
2018+0.65%
2017-0.63%
2016-0.14%
2015+0.54%

सेंसेक्स का परफॉरमेंस (10 साल)

वर्षसेंसेक्स की चाल
2024+0.42%
2023+0.55%
2022+0.88%
2021+0.49%
2020+0.45%
2019+0.49%
2018+0.70%
2017-0.60%
2016-0.04%
2015+0.48%

नोट: पिछले 10 वर्षों में Nifty और Sensex ने ज्यादा बार हरे निशान में क्लोजिंग दी है, जबकि 2022 की मुहूर्त ट्रेडिंग सबसे मजबूत रही।

Muhurat Trading 2025 से पहले वैश्विक बाजारों का उत्साह

Gift Nifty 0.35% उछलकर 26,000 के पार

निक्केई 225, स्ट्रेट टाइम्स, कोस्पी 1%+ बढ़त

हैंग सैंग 2% से ज्यादा तेजी

शंघाई कंपोजिट, ताइवान वेटेड मजबूत

Nasdaq और S&P 500 1% से अधिक तेजी के साथ बंद

यूरोपीय मार्केट भी पॉजिटिव

इन शेयरों पर दांव लगा रहे निवेशक

मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशक आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों पर सबसे ज्यादा दांव लगा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में मजबूत वृद्धि के संकेत

वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड भारत के परिधान खुदरा क्षेत्र में तेजी से बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए तैयार है। इस क्षेत्र का आकार 2024 में ₹6,846 बिलियन था और 2027 तक यह ₹10,682 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। कंपनी FY28 तक ₹350 करोड़ के पूंजीगत व्यय के माध्यम से अपने स्टोरों की संख्या 510 से बढ़ाकर 660 करने की योजना बना रही है।

राजस्व में 16.1% की CAGR के साथ वृद्धि होने की उम्मीद है और FY28 तक यह ₹5,094 करोड़ तक पहुंच सकता है। इस वृद्धि का मुख्य कारण बिक्री की गई इकाइयों में 14.6% की बढ़ोतरी और बेहतर औसत बिक्री मूल्य है। EBITDA और शुद्ध लाभ में क्रमशः 16.6% और 33.7% की CAGR से वृद्धि की संभावना है। EBITDA मार्जिन 12.0% और शुद्ध मार्जिन 2.1% तक बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा, FY28 तक इक्विटी पर रिटर्न 10.1% तक पहुंचने की उम्मीद है।

टारगेट प्राइस: ₹1,069

एक नजर में 

Muhurat Trading Timing 2025 इस बार ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए दिवाली के शुभ अवसर पर दोपहर में होने वाला एक सुनहरा मौका है। लगातार ग्रीन क्लोजिंग का रिकॉर्ड और मजबूत ग्लोबल संकेत निवेशकों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं।

Bhai Dooj Gift Ideas: भाई दूज पर बहन को गिफ्ट करें ये बेहतरीन सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइन 

हिंदू त्योहारों में भाई दूज सबसे प्यारा और भावना से जुड़ा पर्व माना जाता है। यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। भाई दूज पर बहन की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भाई बहन को विशेष तोहफे और गिफ्ट देता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article