MSBSHSE SSC Result 2021: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

MSBSHSE SSC Result 2021: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, MSBSHSE SSC 10th result will be released tomorrow at 1 pm Education Minister informed

MSBSHSE SSC Result 2021: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

पुणे। (भाषा) महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि कक्षा 10 के छात्रों के नतीजे 16 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे घोषित किये जायेंगे। बताया गया कि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी इसलिए छात्रों द्वारा कक्षा नौ की परीक्षा में प्राप्तांक और कक्षा 10 में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे तैयार किये गए हैं। राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10, 2021 के नतीजे 16 जुलाई को दोपहर एक बजे घोषित करेगा। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article