MS Dhoni Video Viral : क्या अब खेत में काम करेंगे कूल धोनी ! ट्रेक्टर से खेत में जुताई करते अंदाज में आए नजर, देखें वीडियो यहां

क्रिकेट के सुपरस्टार रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जहां पर क्रिकेट की फील्ड पर अपना जलवा बिखेर चुके है वहीं पर अब वे इस नई फील्ड में नजर आ गए है।

MS Dhoni Video Viral : क्या अब खेत में काम करेंगे कूल धोनी ! ट्रेक्टर से खेत में जुताई करते अंदाज में आए नजर, देखें वीडियो यहां

MS Dhoni Video Viral : क्रिकेट के सुपरस्टार रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जहां पर क्रिकेट की फील्ड पर अपना जलवा बिखेर चुके है वहीं पर अब वे इस नई फील्ड में नजर आ गए है यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में धोनी खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फॉर्म हाउस में किया काम

आपको बताते चलें कि, यह वीडियो पूर्व कप्तान एमएस धोनी के फॉर्म हाउस का है जहां इस बार उनका अलग ही रूप दिखाई दिया है। वीडियो में धोनी खुद ट्रेक्टर चलाकर पूरे खेत की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर माही ने कहा कि, “कुछ नया सीखकर अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा.” धोनी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को 14 लाख से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं करीब 45 हज़ार लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।

[video width="478" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/02/b_BxGXlAawTffzru.mp4"][/video]

क्रिकेट को कह चुके है अलविदा

आपको बताते चलें कि, धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था. धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 538 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.96 की औसत से कुल 21834 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 16 शतक और 108 अर्धशतक लगाए हैं। बता दें कि, उन्हें अब हम इस साल के आईपीएल के सीजन में खेलते देखेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article