MS Dhoni Surgery: आज कोकिलाबेन अस्पताल में होगी धोनी की सर्जरी, IPLके पहले मैच में हो गए थे चोटिल

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को जीत का तोहफा मिला है। इसे लेकर ही आज गुरूवार को धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी हुई है।

MS Dhoni Surgery: आज कोकिलाबेन अस्पताल में होगी धोनी की सर्जरी, IPLके पहले मैच में हो गए थे चोटिल

मुंबई। MS Dhoni Surgery हाल ही में जहां आईपीएल 2023 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का परचम लहराया है वहीं पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को जीत का तोहफा मिला है। इसे लेकर ही आज गुरूवार को धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी हुई है।

कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सर्जरी

यहां पर आपको बताते चले कि, आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में महेंद्र सिंह धोनी की घुटने की सर्जरी की गई है। बता दें कि, पहले ही गुजरात से मैच के दौरान धोनी को चोट लग गई थी। बता दें कि, गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।

सीजन में नहीं दौड़ पाने की बताई थी वजह

आपको बताते चले कि, मैच के दौरान ही CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट की अपडेट देते हुए कहा था कि, टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था। उसके बाद धोनी बाद के मैचों में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते नजर आए थे। यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी अधिकांश मैचों में निचले क्रम पर ही आए। साथ ही कहा कि, IPL सीजन के बीच में कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। इसलिए वह निचले क्रम पर आकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।

इन खिलाड़ियों की हो चुकी है सर्जरी

आपको बताते चले कि, इससे पहले ही क्रिकेटरों में सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ऋषभपंत भी घुटने की सर्जरी हो चुकी है। सुरेश रैना ने साल 2019 में 32 साल की उम्र में घुटने की सर्जरी कराई थी। वहीं पर पिछले साल सितंबर में रवींद्र जडेजा ने भी घुटने की सर्जरी कराई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article