MS धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में कराया गया एडमिट

MS धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में कराया गया एडमिट

रांची। इंटरनेशनल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, दोनों की स्थिति अभी ठीक है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी सामान्य है। सीटी स्कैन कराया गया है, जिससे मालूम चलता है कि अभी संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है।

मंगलवार को रिकॉर्ड 2.94 लाख लोग संक्रमित मिले

मंगलवार को कोरोना के आंकड़ों का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पहली बार एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा नए मरीज मिले, सबसे ज्यादा मौतें हुईं और ठीक होने वालों का भी रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटे के अंदर 2 लाख 94 हजार 115 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article