MS Dhoni Knee Injury: घुटने की चोट से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Knee Injury: घुटने की चोट से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Knee Injury: घुटने की चोट से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जिससे उन्हें कुछ ‘मूवमेंट’ में परेशानी हो रही है। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है क्योंकि उसके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

फ्लेमिंग ने क्या कहा 

फ्लेमिंग ने बुधवार को चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के हाथों तीन रन से करीबी हार के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘वह (धोनी) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जो कि आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हो। इससे उन्हें थोड़ा परेशानी हो रही है। उनकी फिटनेस पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है। वह टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले तैयारियां शुरू कर देते हैं।

Bloody Daddy First Look: आंखों में गुस्सा और शर्ट के कॉलर पर खून ! आ गया शाहिद का ब्लडी अवतार, देखें

उन्होंने रांची में नेट पर अभ्यास किया था लेकिन सत्र से पूर्व की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले ही शुरू हुई थी।’’ संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर केवल तीन रन देकर राजस्थान को जीत दिलाई, जबकि उस समय धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। धोनी का यह कप्तान के रूप में 200वां मैच था।

फ्लेमिंग को हालांकि विश्वास है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी चोट को संभाल लेगा और टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा,‘‘ वह मैच फॉर्म में वापस आने के लिए अपने तरीके से काम करते हैं और आप देख सकते हैं कि वह काफी अच्छा खेल रहा है।’’ इस बीच मगाला बुधवार को केवल दो ओवर यह कर पाए और उन्हें चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

MP High Court New judges: हाई कोर्ट के जज बनेंगे MP के 7 डिस्ट्रिक्ट जज, नॉटिफिकेशन जारी

फ्लेमिंग ने कहा,‘‘ हम फिर से एक और खिलाड़ी की सेवाएं नहीं ले पाएंगे। हम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं इस संख्या में बढ़ोतरी रुके।’’ चेन्नई के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

क्यों मैच नही खेल पाए बेन स्टोक्स?

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी के चोट के कारण मैच में नहीं खेल पाए जबकि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से लगभग बाहर हो गए हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब ठीक हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।

Stree And Bhediya 2 Sequel: खतरनाक भेड़िया के साथ लौट रही है स्त्री ! बनने जा रहा है हॉरर यूनिवर्स

उन्होंने कहा,‘‘ चाहर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं जबकि मगाला दो सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। स्टोक्स की चोट पर नजर रखी जा रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन वह अब चयन के लिए उपलब्ध हैं।

यह भी पढें...

>>Corona Cases: देश में कोविड-19 के 10,158 नए मामले सामने आए

>>Umesh Pal Murder Case: आज गैंगस्टर अतीक समेत भाई अशरफ की पेशी ! पुलिस ने किए कड़े इंतजाम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article