/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/fn-7.jpg)
नई दिल्ली। तमिलनाडु स्थित अस्पताल समूह कावेरी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द सिंह धोनी को अपनी अस्पताल श्रृंखला का ब्रांड ऐंबैसडर बनाया है। समूह ने बताया कि उसकी वृद्धि भी प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर धोनी की तरह हुई है, जो वर्तमान में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान है।
कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक डॉ मणिवन्नन सेल्वराज ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘धोनी ने भी एक छोटे शहर से निकल कर बड़ी उपलब्धियां हासिल की। हमने तिरुचिरापल्ली में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल के साथ शुरुआत की थी। अब हमारे पास तमिलनाडु और बेंगलुरु में शाखाओं के साथ 1500 बिस्तरों वाला मजबूत समूह हैं।’’ धोनी ने कहा कि कावेरी समूह दो दशकों से अधिक समय से चिकित्सा सेवाएं दे रहा है और वह इससे जुड़कर खुश हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us