Mriganka Singh: जानिए कौन है खूबसूरत राजकुमारी मृगांका सिंह, क्या है सिंधिया राजघराने से संबंध..

भोपाल। जब आप गूगल पर राजकुमारी मृगांका सिंह Mriganka Singh डालेंगे तो आपको बहुत सारे खूबसूरत फोटो दिखेंगे, पर क्या आप जानते हैं कि मृगांका सिंह कौन है? आखिर उनका ज्योतिरादित्य सिंधिया से क्या रिश्ता है। तो आइए आपको बताते हैं खूबसूरत राजकुमारी मृगांका सिंह के बारे में…

कौन है मृगांका सिंह..
मृगांका Mriganka Singh माधवराव सिंधिया की इकलौती बेटी चित्रांगदा की पुत्री हैं। इसका मतलब वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की भांजी हैं।

बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन चित्रांगदा की शादी कश्मीर के राजपरिवार में हुई थी। चित्रांगदा के पति विक्रमादित्य सिंह हैं। वह कांग्रेस के कर्ण सिंह के पोते हैं इसके साथ ही, वह जम्मू कश्मीर विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

चित्रांगदा और विक्रमादित्य की दो संतान हैं, मर्तांड और Mriganka Singh मृगांका सिंह

मृगांका Mriganka Singh वैसे तो अपनी मां के साथ उनके एनजिओ के काम करतीं ही हैं मगर साथ ही वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव हैं। इसके साथ ही मृंगांका कई ज्वैलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन भी करती हैं।

राजकुमारी मृगांका Mriganka Singh की शादी हो चुकी हैं। उनकी शादी वर्ष 2017 में पटियाला राजघराने से जुड़े निर्वाण सिंह से हुई। दोनों ही एडवेंचर स्पोटर्स के शौकीन हैं। यही खेल दोनों को नजदीक लेकर आया और जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

निर्वाण सिंह पटियाला के राजघराने और कांग्रेस नेता कैप्टेन अमरिंदर सिंह के नाती हैं। इसके साथ ही, निर्वाण की मां इंदर कौर हैं और पिता सरदार गुरुपाल सिंह संधू हैं,जो कि दिल्ली के बिजनेसमैन हैं।

एक राजघराने से ताल्लुक रखने के साथ-साथ, आज के जमाने की सोच और आधुनिक जीवनशैली में रमीबसी मृगांका Mriganka Singh के शौक बेहद रॉयल हैं। उन्हें हॉर्स राइडिंग, बाइक राइडिंग बेहद पसंद है।

दिल्ली के कई फैशन शो में Mriganka Singh मृगांका मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। वह पिता विक्रमादित्य की तरह बेहतरीन पोलो प्लेयर भी हैं और कई टूर्नामेंट में हिस्सा लेती रही हैं।
