Advertisment

MP News: मप्र के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, सुबोध चौरसिया को विक्रम अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इंदौर के रहने वाले सॉफ्टबॉल प्लेयर सुबोध चौरसिया को विक्रम अवार्ड से नवाजा जाएगा।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: मप्र के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, सुबोध चौरसिया को विक्रम अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इंदौर के रहने वाले सॉफ्टबॉल प्लेयर सुबोध चौरसिया को विक्रम अवार्ड से नवाजा जाएगा। लॉन्ड्री की दुकान पर काम करने वाले सुबोध अब तक चार इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं।

Advertisment

उन्होंने जापान में हुए साउथ एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता 2017 और 2021 में एशियन चैम्पियनशिप, 2016 में वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सुबोध मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं उनके पिता लॉन्ड्री चलाते हैं वे दुकान में पिता का हाथ भी बंटाते हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 23 खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए हैं।

एकलव्य पुरस्कार के विजेता

प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार मिला है. इनमें आस्था दांगी भोपाल को क्याकिंग कैनोइंग, अमन सिंह बिष्ट भोपाल को बॉक्सिंग, प्रज्ञा सिंह भोपाल को फेंसिंग, रितिका दांगी राजगढ़ को सेलिंग, अभिषेक परिहार देवास को सॉफ्ट टेनिस, दीपक लश्करी उज्जैन को जिमनास्टिक, पलक शर्मा इंदौर को तैराकी, आशा चौकसे भोपाल को शूटिंग, खुशबू ग्वालियर को हॉकी, सौम्या तिवारी भोपाल को क्रिकेट, इंद्रजीत नागर उज्जैन को मलखंब में एकलव्य पुरस्कार दिया गया है।

इन्हें मिला विक्रम पुरस्कार

साल 2022 के लिए 'विक्रम पुरस्कार' 11 खिलाड़ियों को दिए गए हैं। इनमें आदित्य दुबे देवास को सॉफ्ट टेनिस, नीतू वर्मा सीहोर को क्याकिंग कैनोइंग, भूरक्षा दुबे अशोकनगर को वूशु, प्रगति दुबे रायसेन को शूटिंग, राजू सिंह भोपाल को घुड़सवारी, सुबोध चौरसिया इंदौर को सॉफ्टबॉल, आवेश खान इंदौर को क्रिकेट, नीरज राणा ग्वालियर को हॉकी, धनंजय दुबे ग्वालियर को टेनिस दिव्यांग, राजवीर सिंह पंवार उज्जैन को मलखंब में पुरस्कार दिया गया है।

Advertisment

इतनी मिलती है पुरस्कार राशि

खेल एंव युवा कल्याण विभाग के अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2011 तक एकलव्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को 25 हजार दिए जाते थे। जो अब बढ़कर 1 लाख हो गए है। सात ही दूसरे पुरस्कारो की राशि भी बढ़कर 2 लाख रुपए हो गई है। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के लिए नौकरी और अन्य स्थानों पर भी पद आरक्षित रखे जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

New Cash Limit: सेविंग खाते में कैश रखने की नई लिमिट हुई जारी, RBI गर्वनर ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj ka Panchang: आज इतने बजे से है गुलिक और राहुकाल, पढ़ें 3 अगस्त का पंचांग

Advertisment

Insurance Claim: दंगों में जले वाहनों की भरपाई का इस तरह मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम, जानिए पूरी प्रोसेस

Dark Tourism: क्या आपने कभी डार्क टूरिज्म के बारे में सुना है, आखिर क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज

International Literature Festival: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का उद्घाटन

Advertisment

MP news eklavya award MP State Level Award Subodh Chaurasia Vikram Award
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें