MPPSC 2025 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित: 16 फरवरी को 2 शिफ्ट में Prelims, 2022 के सिलेक्ट कैंडिडेट के लिए भी बड़ा फैसला

MPPSC Exam Date 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

MPPSC 2025 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित: 16 फरवरी को 2 शिफ्ट में Prelims, 2022 के सिलेक्ट कैंडिडेट के लिए भी बड़ा फैसला
MPPSC Exam Date 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। MPPSC ने 16 फरवरी रविवार को 2 शिफ्ट में प्री एग्जाम रखा है। इस परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना राज्य सेवा परीक्षा-2024 के समान ही होगी। अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (MPPSC) पर प्रकाशित की जाएगी। जिसके बाद इच्छुक कैंडिडेट अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
publive-image
2024 का रिजल्ट है पेंडिंग
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC Result) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित कर दी हैं। हालांकि यह परीक्षा कितने पदों के लिए होगी अभी तक इसकी संख्या की जानकारी नहीं दी है। आयोग ने 16 फरवरी को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। जबकि राज्य सेवा परीक्षा 2022-2023 के साक्षात्कार (इंटरव्यू)  और राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परीक्षा (MPPSC 2024 Mains) के परिणाम की प्रतीक्षा अभी भी कैंडिडेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:MP के सरकारी कर्मचारियों को 1 साथ 4 दिन की छुट्टी: गुरुवार से रविवार तक हॉलिडे, गोवर्धन पूजा, भाई दूज भी अवकाश घोषित
2022 के दावेदारी निरस्त कैंडिडेट के लिए मौका

publive-image

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 (MPPSC 2022) के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस परीक्षा में कुल 6 उम्मीदवारों ने दस्तावेज़ जमा नहीं किए वहीं 203 ने सभी आवश्यक दस्तावेज़ नहीं दिए और 1 का अनुभव प्रमाण पत्र सही प्रारूप में नहीं था। इस तरह कुल 27 कैंडिडेट की दावेदारी निरस्त की गई थी। अब इन्हें 10 दिन का समय दिया गया है, उसके बाद उन्हें प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। ये सभी कैंडिडेट लेट फीस 3000 रुपए के साथ 4 से 8 नंबवर तक अपने डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article