MPPSC Prelims 2025: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी, 52 शहरों में होगी परीक्षा

Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) SSE Exam 2025 Update: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा फरवरी माह में होने वाली है। इसके लिए प्रशासन ने क्या तैयारियां की हैं जानें

MPPSC

MPPSC Prelims 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रांरभिक परीक्षा- 2025 16 फरवरी को होगी। परीक्षा की सभी तैयारियां हो गई हैं। यह परीक्षा प्रदेश के 55 में से 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सबसे ज्यादा सेंटर इंदौर में रहेंगे। साथ ही हर संभाग में एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा। साथ ही चीटिंग रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड भी बनाए जाएंगे। 

1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 

एमपीपीएससी 2025 के प्रीलिम्स एग्जाम में 1 लाख 18 हजार एस्पिरेंट्स शामिल होंगे। इस बार राज्य सेवा परीक्षा में पद बढ़ाने के लिए प्रशासन जल्द ही निर्णय लेगा। वर्तमान में राज्य सेवा परीक्षा में 158 पद हैं। वहीं एस्पिरेंट्स की मांग है कि कम से कम 300 पद होने चाहिए। इस साल पदों की संख्या को लेकर अभ्यर्थियों के मन में सबसे ज्यादा चिंता है।

चीटिंग रोकने के लिए प्रशासन की तैयारी 

आयोग ने परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पेपर लीक पर भी नजर रखी जाएगी। वहीं एग्जाम इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व सागर सहित प्रदेश के 52 जिलों में आयोजित किया जाएगा।

MPPSC 2022 की परीक्षा में श्रुति ने हासिल की 21वीं रैंक

हाल ही में आई एमपीपीएससी 2022 राज्य सेवा परीक्षा में श्रुति भयड़िया ने 21वीं रैंक हासिल की है। श्रुति का यह तीसरा अटेम्प्ट था। श्रुति परीक्षा में उत्तीर्ण होकर डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। श्रुति की उपलब्धि से उनके पिता बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। 

तीसरे अटेम्प्ट में श्रुति बनीं टॉपर

अलीराजपुर जिले की निवासी श्रुति ने बंसल न्यूज़ को बातचीत में बताया कि वे 2019 से परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। श्रुति दो बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। असफलता से निराश ना होकर और कड़ी मेहनत कर अपने तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें- MPPSC 2022 Result: अलीराजपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, 21 वीं रैंक हासिल कर श्रुति बनीं डिप्टी कलेक्टर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article