MPPSC Exam Calendar 2025: इंटरव्यू की संभावित तारीखों की घोषणा, 4 राज्य सेवा परीक्षाओं में होगी अंतिम भर्ती

MPPSC 2025 Interview Calendar: इंटरव्यू की संभावित तारीखों की घोषणा, 4 राज्य सेवा परीक्षाओं में होगी अंतिम भर्ती

MPPSC Exam Calendar 2025: इंटरव्यू की संभावित तारीखों की घोषणा, 4 राज्य सेवा परीक्षाओं में होगी अंतिम भर्ती

MPPSC 2025 Interview Calendar: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2025 के लिए इंटरव्यू की संभावित तारीखों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इसमें साल 2022 के इंटरव्यू की प्रक्रिया जनवरी में पूरी हो जाएगी, जबकि कैलेंडर में साल 2023, 2024 और 2025 के इंटरव्यू भी शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि एक साल में चार राज्य सेवा परीक्षाओं के अंतिम परिणाम और भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक संचालक ग्रामोद्योग हथकरघा और तकनीकी, खनिज निरीक्षक, सहायक पंजीयक और मेडिकल विभाग के इंटरव्यू प्रस्तावित हैं।

इंटरव्यू कैलेंडर इस प्रकार है

publive-image

  • साल 2022 के इंटरव्यू नवंबर 2024 में शुरू हो चुके थे और 10 जनवरी 2025 तक समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद मध्य जनवरी में अंतिम भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।
  • साल 2023 के इंटरव्यू जुलाई 2025 में प्रस्तावित हैं।
  • साल 2024 के इंटरव्यू अगस्त 2025 में आयोजित किए जाएंगे।
  • साल 2025 के राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू नवंबर 2025 में संभावित हैं।
क्या राज्य वन सेवा 2025 में पद नहीं होंगे?

राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू दिसंबर 2024 तक समाप्त हो जाएंगे। वहीं, राज्य वन सेवा 2024 के इंटरव्यू 16 और 17 जनवरी को होंगे। हालांकि, राज्य वन सेवा 2025 के इंटरव्यू की तारीख नहीं बताई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि वन सेवा के पद इस साल नहीं होंगे, क्योंकि परीक्षा कैलेंडर में राज्य वन सेवा 2025 के मेन्स की तिथि भी नहीं प्रस्तावित की गई है। हालांकि, राज्य सेवा और वन सेवा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी 2025 को एक साथ प्रस्तावित की गई है।

यह भी पढ़ें: एमपी विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश: 22,460 करोड़ के बजट में किस विभाग को मिले कितने रुपए?

कल घोषित की थी 15 बड़ी परीक्षाओं की संभावित तारीखें

publive-image

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2025 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें 15 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित होगी, जबकि अन्य परीक्षाएं विभिन्न महीनों में होंगी, जिनकी तिथियां परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती हैं। प्रमुख परीक्षाओं में राज्य सेवा, वन सेवा और संस्कृति तथा मत्स्य पालन विभागों के पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस MLA मसूद की विधायकी पर संकट: हाईकोर्ट 3 जनवरी को सुनाएगा फैसला, ये है मामला…

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article