MPPSC 2022 Result: अलीराजपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, 21 वीं रैंक हासिल कर श्रुति बनीं डिप्टी कलेक्टर

MPPSC 2022 Result 21st Ranker Success Story; Who Is Shruti Bhayadia ? मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को MPPSC 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें अलीराजपुर की श्रुति भयड़िया ने 21 वीं रैंक हासिल की है।

Shruti Bhayadia

(रिपोर्ट- यतेंद्र सिंह सोलंकी)

MPPSC 2022 Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2022 का परिणाम 18 जनवरी को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में अलीराजपुर की श्रुति भयड़िया (25) ने 21वीं रैंक हासिल की है। श्रुति का डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन हुआ है। परिणाम सुनकर श्रुति और उनका परिवार बहुत खुश हैं। 

तीसरे अटेम्प्ट में किया टॉप 

श्रुति ने बंसल न्यूज़ के साथ खास बातचीत में बताया- वे 2019 से परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। श्रुति दो बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। असफलता से निराश ना होकर और कड़ी मेहनत कर अपने तीसरे अटेम्प्ट में उन्हें सफलता मिली। श्रुति पटवारी के पद पर ग्राम रिछवी जिला अलीराजपुर में कार्यरत हैं। 

सफलता का श्रेय माता-पिता को

Shruti Bhayadia

श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और भगवान को दिया है। श्रुति ने अन्य छात्रों को यह सलाह दी कि उन्हें कड़ी मेहनत करना चाहिए। साथ ही सभी छात्रों को संदेश दिया कि निरंतर प्रयास रथ रहें, तभी सफलता प्राप्त होती है। मेरी सफलता का सूत्र भी कभी नहीं रुकना और निरंतर प्रयास रथ व अपनी पढ़ाई करते रहना है। 

पिता ने कहा मेरी बेटी कलेक्टर भी 

श्रुति के पिता डॉक्टर वजेसिंह भयड़िया ने बताया कि मैंने उसे कलेक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था। मेरी बेटी कलेक्टर बन गई ये भी बहुत बड़ी बात है। आगे कोई और परीक्षा भी मेरी बेटी पास कर सकती है। अच्छे पद पर पहुंचने के लिए कठिन मेहनत करते रहना चाहिए। बहन श्रुति की सफलता पर दोनों भाई भी बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article