MPCA Election 2025: महानआर्यमन सिंधिया का अध्यक्ष बनना तय, चुनाव के लिए भरे जा रहे फॉर्म, निर्विरोध बन सकती है कमेटी

MPCA Election 2025: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू। महानआर्यमन सिंधिया का अध्यक्ष बनना तय, सुधीर असनानी होंगे सचिव पद के उम्मीदवार। 2 सितंबर को वोटिंग की संभावना,

MPCA Election 2025

MPCA Election 2025

हालाइट्स

  • इंदौर में MPCA के चुनाव
  • महानआर्यमन का अध्यक्ष बनना तय
  • कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा

MPCA Election 2025: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का नया अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया (Mahanaryaman Scindia) का बनना तय हो गया है। वहीं कार्यकारिणी के भी निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। हालांकि, शुक्रवार ( 29 अगस्त) से MPCA के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। फॉर्म जमा करने की आज (30 अगस्त) अंतिम तारीख है। सब कुछ ठीक रहा तो शाम तक नई कार्यकारिणी क्लियर हो जाएगी। नई कार्यकारणी में एक बार फिर इंदौर का दबदबा रहेगा।

सचिव के लिए क्रिकेटर सुधीर असनानी का नाम

चुनाव की तय प्रक्रिया के मुताबिक, शुक्रवार को नामांकन फार्म का वितरण किया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया और संजय जगदाले गुट की ओर से सचिव पद के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुधीर असनानी के नाम पर मुहर लगी है। एक अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर राजीव रिसोड़कर प्रबंधकारिणी के लिए दावेदार बनाए गए हैं।

सहसचिव के लिए पूर्व इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर अरुंधति किरकिरे को फॉर्म दिलाया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के लिए पूर्व क्रिकेटर संजीव दुआ आगे आए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान संध्या अग्रवाल भी प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में उम्मीदवार हैं।

[caption id="attachment_886539" align="alignnone" width="924"]publive-image मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का बनना तय है।[/caption]

प्रबंधकारिणी में लॉ एक्सपर्ट भी

उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत सेठिया को उतारा जा रहा है। विनीत के पिता स्वर्गीय महेंद्र सेठिया MPCA में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। लॉ एक्सपर्ट प्रसून कनमड़ीकर को भी प्रबंधकारिणी में रखने की पूरी संभावना है।

प्रसून के पिता स्व. मिलिंद कनमड़ीकर एमपीसीए के सचिव सहित बीसीसीआई में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जबकि उनके दादा स्व. अनंतवागेश कनमड़ीकर BCCI के सचिव रहे हैं। विजेश राणा को भी प्रबंधकारिणी सदस्य के लिए सिंधिया गुट ने उम्मीदवार बनाया है।

एमपीसीए चुनाव का कार्यक्रम

  • 29 अगस्त से नामांकन फॉर्म मिलना शुरू
  • 31 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि है।
  • एमपीसीए की चुनावी AGM 2 सितंबर को होगी।

इन्होंने सत्ताधारी पैनल के विरोध में लिए फॉर्म

अमरदीप पठानिया, राकेश भार्गव, प्रेम पटेल ने सत्ताधारी गुट के खिलाफ नामांकन फॉर्म लिए हैं। बताया गया है कि पठानिया ने सहसचिव, राकेश भार्गव और प्रेम पटेल ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन फॉर्म लिए हैं। शनिवार शाम तक यदि वे नामांकन जमा करते हैं तो इन पदों पर चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम बताई जा रही है।

ये भी पढ़े:  Asia Cup 2025 Indian Team: टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार कप्तान, गिल उप कप्तान, बुमराह की टीम में वापसी

एमपीसीए की संभावित कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष: महानआर्यमन सिंधिया
  • उपाध्यक्ष: विनीत सेठिया
  • सचिव: सुधीर असनानी
  • कोषाध्यक्ष: संजीव दुआ
  • सहसचिव: अरुंधति किरकिरे

प्रबंधकारिणी सदस्य

  • संध्या अग्रवाल
  • प्रसून कनमडीकर
  • राजीव रिसोड़कर
  • विजेश राणा
  • जहांगीराबाद सी.सी
  • सिंधिया एस.सी.एच.
  • रीवा
  • इंदौर
  • शाहडोल
  • नर्मदापुरम
  • ग्वालियर

नोट: यहां जिन डिवीजन एवं क्लब नाम हैं, उनके अध्यक्ष या सचिव सदस्य बनेंगे।

Hockey National Game Mystery: क्या भारत का कोई राष्ट्रीय खेल है ? अगर आपका जवाब हॉकी है तो जान लें पूरी सच्चाई

Hockey National Game Mystery

Hockey National Game Mystery: आज (29 अगस्त 2025) राष्ट्रीय खेल दिवस है। यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ( जन्म जयंती) की याद में मनाया जाता है। हॉकी में भारत ने सबसे ज्यादा 8 ओलंपिक गोल्ड समेत दर्जनभर से ज्यादा मेडल जीते हैं। भारतीय खेल इतिहास में इतने मेडल किसी अन्य खेल में नहीं जीते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article