MPBSE 10th 12th Exam Pattern 2021: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, इस नये पैटर्न पर होगी Exam

MPBSE 10th 12th Exam Pattern 2021: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 2021 में होने जा रही क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड एक्जाम के
पैटर्न में बदलाव किया है और साथ ही 30% सिलेबस भी घटाया है। यानी की अब 2021 में एमपी बोर्ड परीक्षा नये पैटर्न पर ली जाएगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा एमपी बोर्ड परीक्षा 2021 का नया पैटर्न।
ऐसा रहेगा 10वीं व 12वीं बोर्ड का नया पैटर्न
नए पैटर्न के अनुसार 10वीं व 12वीं बोर्ड के सभी विषयों से दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हटाकर उनकी जगह ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल जोड़े गए हैं। इस बार एमपी बोर्ड परिक्षाओं में छात्रों को ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव और एनालिटिकल प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उन्हें जवाब देना होगा। इन सभी विषयों में 30-30 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। हर एमसीक्यू एक अंक का होगा। 5-5 सवाल सब्जेक्टिव टाइप होंगे, जो कि 3-3 अंक का होगा। इन 5 सवालों में से स्टूडेंट्स को कोई 3 सवाल हल करने होंगे। इन सवालों के जवाब 75 से 100 शब्दों में देने होंगे।
इस बार परीक्षा में एक सवाल के लिए 4 अंक अधिकतम होगा। ये सवाल विश्लेषणात्मक होंगे। इनके उत्तर 125 से 150 शब्दों में देने होंगे। सभी विषयों में ऐसे 6 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें से किन्हीं 4 के उत्तर देने होंगे।
बोर्ड ने यह नया परीक्षा पैटर्न एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि ये बदलाव कोविड-19 के कारण बदले हालात के मद्देनजर किए गए हैं। 2022 की बोर्ड परीक्षा में यह पैटर्न लागू रहेगा या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।