MP: हिरासत में यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, IG ने की पुष्टि

MP: हिरासत में यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, IG ने की पुष्टि

भोपाल। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र Bhadohi Mla Vijay Mishra को मध्य प्रदेश की मालवा  पुलिस MP police ने  हिरासत detained में लिया  गया है है। विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से हिरासत में लिया  गया है। कुछ ​ही दिन पहले विधायक विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी।

संपत्ति हड़पने का आरोप
दरअसल, विधायक विजय मिश्र up vidhayak vijay mishra , उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र पर कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इन तीनों पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है। 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और हाल ही में विधायक विजय मिश्र पर गुंडा एक्ट लगा था।
फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है
मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक विजय मिश्र गायब हो गए थे। इस बीच विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।
हत्या कराई जा सकती है
विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक हैं। उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। वो बलिया के किसी बेटे को चुनाव लड़ने की बात भी कर रहे हैं। इसीलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है।
अपनी जान को खतरा बताया था
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र ने अपनी जान को खतरा बताया था।  विधायक विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पूर्वाचल के कई माफिया और सियासी धुर विरोधी साजिश रच रहे हैं। पंचायती चुनाव में कब्जा करने के लिए भदोही पर सबकी निगाह है।
आरोप असत्य और निराधार
भदोही पुलिस ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, "विधायक विजय मिश्र द्वारा 13 अगस्त को एक वीडियो जो असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने तथा जनता में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया। उनके विरुद्ध 73 अपराध दर्ज हैं. सुरक्षा के लिए उन्हें गनर दिया गया है। वीडियो में लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं।

पु्ष्टि आईजी राकेश गुप्ता ने की है
विधायक विधायक विजय मिश्र  पर 70 से ज्यादा मामले दर्ज है। विधायक को हिरासत में लेकर पुलिस   पूछताछ कर रही है। विधायक के साथ कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। विधायक से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है।  विधायक विधायक विजय मिश्र की गिरफ्तारी की पु्ष्टि आईजी राकेश गुप्ता ने की है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article