यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने वॉटर केनन से खदेड़ा, जीतू पटवारी हुए घायल

MP Youth Congress protest: राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस का बड़ प्रदर्शन चल रहा है। CM हाउस का घेराव करने निकली यूथ कांग्रेस को पुलिस ने

MP Youth Congress protest

MP Youth Congress protest

MP Youth Congress protest: राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया है। CM हाउस का घेराव करने निकली यूथ कांग्रेस को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की। यूथ कांग्रेस ने बैरिकेडिंग तोड़ने क्रॉस करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने वाटर केनन से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। वॉटर केनन से कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के दौरान जीतू पटवारी घायल हो गए हैं। घायल होने के बाद वे जमीन पर बैठ गए।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829454465268601261

इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रही थी। शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर इकट्‌ठा हुए और सीएम हाउस का घेराव करने आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को वहीं रोक लिया।

publive-image

8 दिन में यूथ कांग्रेस का चौथा प्रदर्शन, CM को सौंपने थे समस्याओं के 4 लाख पोस्टकार्ड

यूथ कांग्रेस का 8 दिन में मध्य प्रदेश में ये चौथा बड़ा प्रदर्शन है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान शुरू किया था। इसमें करीब साढे़ चार लाख युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर समस्याएं बताई हैं। आज ये पोस्ट कार्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपने जा रहे थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829455851783868700

प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल

आंदोलन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव सहित कई नेता शामिल हैं।

publive-image

मध्य प्रदेश की सरकार दिल्ली से चलती है

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। 20 एग्जाम कंडक्ट किए 30 हजार नौकरी दी, जिसमें आज तक जॉइनिंग नहीं हुई। इस तरह युवाओं को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए मजबूर किया। सरकार को शर्म आनी चाहिए। मध्य प्रदेश की सरकार दिल्ली से चलती है।

publive-image

कांग्रेस की सरकार आई तो बीजेपी वालों के घर चलेगा बुलडोजर

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए उनके घरों पर बुलडोजर चला रही है। जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो बीजेपी वालों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले चुनाव में मध्यप्रदेश में युवाओं को तख्ता पलट करना है।

publive-image

बीजेपी नहीं माफियाओं की सरकार

इससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये सरकार मोहन यादव और बीजेपी की सरकार नहीं माफियाओं की सरकार है। आगे जो बीजेपी की नौकरी करेगा उसके खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़कर केस दर्ज कराएगा।

कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

publive-image

publive-image

publive-image

[caption id="attachment_633915" align="alignnone" width="676"]publive-image भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन की इन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया फोटो जर्नलिस्ट मो. ओसाफ ने।[/caption]

यह भी पढ़ें- महादेव की ऐसी भक्ति: भक्‍त ने भगवान को बनाया अपना नॉमिनी, निधन के बाद दान किया इतना धन; खबर पढ़ चौंक जाएंगे आप!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article