मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में उथल पुथल, कई नेताओं से छीना पद, आदेश जारी

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में उथल पुथल, कई नेताओं से छीना पद, आदेश जारी MP Youth Congress Expelled Leaders List Vikrant Bhuria mp congress vkj

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में उथल पुथल, कई नेताओं से छीना पद, आदेश जारी

MP Congress : मध्य प्रदेश कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारियों से उनके पद छीन कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। यह फैसला यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने लिया है। इस सबंध में आदेश भी जारी किए जा चुके है। जारी आदेश के अनुसार 3 प्रदेश सचिव और 1 जिला अध्यक्ष सहित 19 विधानसभा अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जो भी नेता, कार्यकर्ता अपने काम में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी।

कांग्रेस ने की बड़ी सर्जरी

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सर्जरी की है। युवा कांग्रेस ने ऐसे पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है, जो लंबे समय से निष्क्रिय थे। युवा कांग्रेस ने कहा है कि संगठन के प्रति उदासीनता और कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन न करने तथा लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से दायित्व से पदमुक्त किया जाता है। इसी के साथ बाकियों को भी चेतावनी दी गई है कि जो संगठन के मानदंडों पर खरे नहीं उतरेंगे, भविष्य में उनपर भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

20 जनवरी को बुलाई बैठक

संगठन में बड़ी सर्जरी करने के बाद युवा कांग्रेस ने 20 जनवरी को एक बैठक बुलाई है। जिसमें मिशन 2023 को लेकर चर्चा होगी। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि शुक्रवार 20 जनवरी को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article