MP Year Ender 2024: एमपी की इस साल की वो बड़ी घटनाएं, जिसे कभी नहीं भूलेंगे लोग

MP Year Ender 2024: कुछ दिनों में नववर्ष 2025 का आगाज होने वाला है। 2024 हम सबको अलविदा कह देगा। मध्यप्रदेश के लिए साल 2024 खट्टा-मिट्टा रहा।

MP Year Ender 2024: एमपी की इस साल की वो बड़ी घटनाएं, जिसे कभी नहीं भूलेंगे लोग

MP Year Ender 2024: कुछ दिनों में नववर्ष 2025 का आगाज होने वाला है। 2024 हम सबको अलविदा कह देगा। मध्यप्रदेश के लिए साल 2024 खट्टा-मिट्टा रहा। कई बड़ी घटनाएं घटित हुई, जिसे लोग सालों तक भूल नहीं पाएंगे। आइए आपको बताते हैं एमपी की वो घटनाएं जिनकी वजह से साल 2024 याद रहेगा।

इन वारदातों से दहला मध्यप्रदेश

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग लग गई। धमाका इतना भीषण था कि कई किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 174 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, भाई सोमेश समेत तीन लोगों को सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया।

रीवा में मकान की दीवार गिरने से 6 बच्चों की मौत

रीवा जिले के गढ़ कस्बे में स्कूल से लौट रहे बच्चों पर मकान की दीवार गिर गई। हादसे में छह मासूमों की मौत हो गई। मकान 25 साल पुराना है, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक रामनरेश नामदेव के खिलाफ केस दर्ज किया।

publive-image

सागर में मंदिर में बच्चों पर मकान का हिस्सा गिरा

सागर के शाहपुर कस्बे में हरदौल बाबा मंदिर में शिवलिंग बना रहे 15 बच्चों पर 50 साल पुराने मकान का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई। मासूमों की उम्र 8 से 15 साल की थी। घर मुलू पटेल का था, जो बांस-बल्लियों पर टिका था।

publive-image

देवास में घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

देवास में एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में हुई। मृतकों की पहचान दिनेश (35), पत्नी गायत्री (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) के रूप में हुई।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1870307087424901397

पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला से दुष्कर्म

रीवा में पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला से पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। दंपति पिकनिक मनाने के लिए भैरव बाबा क्षेत्र गए थे। इस दौरान शराब के नशे में पांच युवक आए और विवाद करने लगे। इसके बाद पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से गैंगरेप किया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।

उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप

उज्जैन में चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म ने पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया। बदमाशों ने चलती कार में मासूम के साथ गैंगरेप किया। तीन युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गए थे। रेप के बाद लड़की को मेडिकल कॉलेज के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

इंदौर में कार की टक्कर से दो लड़कियों की मौत

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के बाहर रंगोली बना रही दो लड़कियों को कार ने रौंद दिया। जय भवानी नगर में प्रियांशी (20) और नव्या (14) घर के बाहर रंगोली बना रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।

ट्यूशन टीचर से सगी बहनों से किया रेप

भोपाल में एक ट्यूशन टीचर ने दो बहनों के साथ दरिंदगी की। आरोपी प्रैक्टिकल कराने के बहाने बच्चियों के साथ दुष्कर्म करता था। इसके वीडियो भी बनाता था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article