Advertisment

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री रिकॉर्ड तापमान, कई जिलों में 10 डिग्री से निचे पहुंचा पारा

MP Winter Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री रिकॉर्ड तापमान, 10 से ज्यादा शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

author-image
Rohit Sahu
मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री रिकॉर्ड तापमान, कई जिलों में 10 डिग्री से निचे पहुंचा पारा

MP Winter Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर माह में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर में और अधिक रिकॉर्ड टूट सकते हैं। प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है। पचमढ़ी में बीती रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई शहरों में कोहरा और धुंध भी देखने को मिली। पचमढ़ी, भोपाल, बैतूल, जबलपुर और राजगढ़ सहित कुछ शहरों में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है।

Advertisment
10 जिलों में शीतलहर

नवंबर महीने में ही प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। भोपाल में 9.6 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, जबलपुर में 9.9 डिग्री, मंडला में 7.8 डिग्री, नौगांव में 9.7 डिग्री, उमरिया में 9.3 डिग्री और मलाजखंड में तापमान 9.7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पिछले साल से अधिक ठंड पड़ेगी। इससे पहले, 1999 में नवंबर माह में मध्य प्रदेश में इतनी कड़ी सर्दी पड़ी थी।

आने वाले कुछ दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इस विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (जो 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की दिशा में 230 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का प्रवाह है) बन चुका है। पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मौजूद है, जबकि बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता की दबंगई: आबकारी टीम के साथ गाली-गलौज, हंगामा मचाया

Advertisment
शीतलहर से पहले करलें ये तैयारी

बता दें प्रदेश में दिसंबर के शुरूआती हफ्ते से ही शीतलहर का असर शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरे हफ्ते तक प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। सर्दियों में स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें याद रखें। सबसे पहले, जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें और गर्म कपड़े पहनें। खासकर कान, गला, नाक और हाथ-पैर को कवर कर लें। मास्क पहनकर घर से निकलें। सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन खूब पानी पीना चाहिए। गर्म पानी, चाय, लैमन टी, ग्रीन टी या सूप का सेवन करें। विटामिन सी का सेवन करें, जैसे कि संतरा, नींबू, मौसमी और आंवला। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और ठंड में बीमार नहीं पड़ते।

यह भी पढ़ें: ASI 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया: होमगार्ड सैनिक से नौकरी के आवेदन को आगे बढ़ाने के बदले मांगे थे पैसे

MP Weather News mp weather update mp weather forecast #winter season madhya pradesh weather report mp winter temperature winter season in mp 2024 winter season in mp madhya pradesh weather forecast today mp today temperature today rewa temperature
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें