MP Weather : दो दिन बाद से इसीलिए बदलेगा मौसम, उत्तर से ठिठुराने आ रही ठंड!

MP Weather : दो दिन बाद से इसीलिए बदलेगा मौसम, उत्तर से ठिठुराने आ रही ठंड!

आने वाले दो दिनों के बाद लोगों को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के बताए अनुसार 26 दिसंबर के असपास उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने वाला है। जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बदलों के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार भी बन सकते हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन बाद से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लोगों को शीतलहर व तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसका असर मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग ग्वालियर-चंबल पर भी पड़ सकता है।

ठंडी हवाओं के चलते आने वाले सप्ताह के मध्य से लोगों को ठंडी का जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग के बताए अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते इसका असर मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। आने वाले दो दिनों में ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचते ही ठंड बढ़ने लगेगी। बताया गया है कि मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 दिनों के बाद तापमान गिरावट देखी जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस माह के अंत में सर्दी बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते नए साल 2023 से लोगों को तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। नया साल आते ही लोगों को ठंड से बचने के जतन शुरू करने पड़ेंगे। अभी प्रदेश के मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के चलते को राहत है। लेकिन क्रिसमस के त्यौहार के बाद से मौसम बदलने लगेगा। नया साल आते-आते ठंड और नए साल के बाद से तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असल के चलते सर्दी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article